भिलाई 6 दिसंबर 2022: भिलाई नगर निगम की आर्थिक हालत इतनी खराब हो गई है कि अब नौबत ये आ गई है कि पेट्रोल पंप वाले भी पेट्रोल डीजल देने से मना करने लगे हैं। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप में नगर निगम का 2 करोड़ का भुगतान बकाया है, जिसके चलते पंप संचालकों ने तेल देने से मना कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार भिलाई नगर निगम के पास पेट्रोल डीजल के लिए भी पैसे नहीं है, जिसके चलते गाड़ियों में इंधन नहीं डल पा रहा है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप में निगम का 2 करोड़ रुपए बकाया है, जिसके चलते पंप संचालकों ने तेल देने से इंकार कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर ये भी बताया जा रहा है कि निगम आयुक्त अवकाश पर हैं, जिसके चलते पैसों की निकासी के लिए कर्मचारी फैसला नहीं ले पा रहे हैं। अब देखना ये होगा कि निगम आयुक्त के आने तक गाड़ियों में इंधन नहीं डलेगा या कोई वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाएगी।
