भोपाल 6 अक्टूबर 2022: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का कल से मांडू में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगी। प्रशिक्षण के बहाने तीन दिन बैठकों का दौर जारी रहेगा। पदाधिकारियों के प्रशिक्षण के साथ मैदानी फीड्बैक लिया जाएगा। बनाई हुई योजना और रणनीति के अनुसार पदाधिकारियों को ट्रेनिंग हाई कमान देगा।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के पहले बीजेपी का यह प्रशिक्षण शिविर हो रहा है। आगामी 2023 चुनाव की रणनीति के तहत पदाधिकारी तैयार होंगे। 11 अक्टूबर को पीएम मोदी तो 16 अक्टूबर को अमित शाह का दौरा है। तीन दिनों तक चुनावी रणनीति तैयार होगी, वहीं तो बड़े दिग्गजों के सामने चुनावी प्लान रखा जाएगा।
पदयात्रा से निकलेगी सत्ता की राह
इधर भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर मध्यप्रदेश (एमपी) कांग्रेस एमपी जोड़ो यात्रा निकालेगी। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने इसके लिए प्लान तैयार किया है। मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की एमपी जोड़ो यात्रा निकलेगी।कांग्रेस की यह यात्रा 6 हजार किलोमीटर की होगी। सभी विधानसभा और संभागों में 17 उप यात्राएं
निकालेगी।
सड़क हादसे में बाल-बाल बचे BJP के पूर्व प्रदेश: पायलट वाहन पलटने से 5 जवानों को आई चोट..
