कालीचरण के बयान के पीछे था BJP का हाथ : कांग्रेस

रायपुर 30 अक्टूबर 2022: कालीचरण महाराज को लेकर अब भाजपा और कांग्रेस आमने सामने हैं, दरअसल, कालीचरण महाराज BJP नेता बृजमोहन अग्रवाल के निवास पहुंचे ये बात कांग्रेस को हजम नहीं हुई। जिसके बाद अब सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने यह आरोप लगाया है कि कालीचरण के बयान के पीछे बीजेपी है।

कांग्रेस संचार प्रमुख ने कहा है कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि कालीचरण के बयान के पीछे BJP का हाथ था, गांधी के खिलाफ बोलने वालों को BJP उपकृत करती है। PM मोदी ऐसे लोगों से मिलने और आशीर्वाद लेने की छूट देते हैं। उन्होंने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल बताएं आखिर कालीचरण से उन्होंने कौन सा आशीर्वाद लिया?

पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक राजीव भवन में,2023 विधानसभा चुनाव के लिए आज मुद्दे तैयार करेंगे कांग्रेस नेता

error: Content is protected !!