6 सितम्बर 2022 रायपुर। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश के आव्हान पर प्रदेश के प्रत्येक जिला के मंडल मे पूर्ण शराबबंदी, नशामुक्त छत्तीसगढ़, को लेकर प्रदर्शन किया गया। उसी सम्बन्ध मे रायपुर शहर जिला के सभी मंडल मे जिलाध्यक्ष सीमा संतोष साहू के नेतृत्व मे तेलीबंधा तालाब मोर रायपुर से तेलीबंधा शराब दुकान तक पैदल मार्च करके हल्ला बोल करते हुये – बिरगांव के उरला शराब दुकान, पंडरी शराब दुकान, फाफाडीह शराब दुकान, कटोरा तालाब शराब दुकान, तेलीबाँधा शराब दुकान मे जमकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया गया।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
उक्त कार्यक्रम मे प्रदेश अध्यक्ष -शालिनी राजपूत, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष – मीनल चौबे, जिलाध्यक्ष – सीमा संतोष साहू, प्रभा दुबे ममता साहू, शैलेन्द्री परगनिहा, वंदना मुखर्जी, स्वप्निल मिश्रा, कामिनी देवांगन, मनोरमा हनोतिया, निर्मला सोनी मिली बेनर्जी, गीता रेड्डी, माया शर्मा, सुषमा निर्मलकर, नीतू सोनी, सीमा कन्दोई, हर्षिता, रजनी शेंडेगे, गायत्री नवरंगे, मीणा सेन, उर्मिला देवांगन, वेणुका शुक्ला, पायल अम्बानी, दीपा साहू, अनिता पंडित, सरोज साहू, गौरी यदु, सुमन मुथा, शकुन ठाकुर, ललिता यादव, निशा स्वर्णकार, सुमन सिंग,विद्या साहू सहित सैकड़ो महिला बहनो एवं भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे। वही विधानसभा-बिल्हा भाजपा महिला मोर्चा बिल्हा एवं बोदरी मण्ड़ल ने कांग्रेस सरकार के पूर्ण शराबबंदी की घोषणा किये जाने के बाद आज तक शराबबंदी नही किये जाने पर धरना प्रदर्शन किया, एवं छग सरकार को 2023 विधानसभा चुनाव में बर्ख़ास्त करने आव्हान किया
