कबीर धर्म गुरु के समर्थन में उतरे बीजेपी नेता, सरकार को दी चेतावनी.. कहा कब्ज़ा मुक्त कराये सरकार

रायपुर 2 फरवरी 2022.  कबीर पंथ के धर्म गुरु प्रकाशमुनि नाम साहेब के कटोरातालाब स्थित घर पर कांग्रेस नेता द्वारा अवैध अतिक्रमण के बाद बवाल मचा हुआ है। धर्म गुरु ने इसकी शिकायत निगम आयुक्त, कलेक्टर से की है।प्रकाशमुनि नाम साहेब ने शिकायत में कहा कि

“करिश्मा ढेबर पति अनवर ढेबर ने उनके निवास के ऊपर 3 से 4 फिट का छज्जा बना दिया है। उन्होंने ने 8 फिट चौड़ी गली को कब्ज़ा कर बेसमेंट बना दिया, जिसकी शिकायत करने पर कोई कार्यवाही नहीं हुई, उल्टे शिकायत करने पर निगम अधिकारियो द्वारा उनके साथ फ़ोन में बदसलूकी की गई।”

बीते चार दिनों से अवैध अतिक्रमण पर मचे बवाल के बाद कबीर पंथ अनुयायियों में आक्रोश है।

बीजेपी का मिला साथ-

घर में अतिक्रमण और सरकारी जमीन को कब्ज़ा की शिकायत पर धर्म गुरु को बीजेपी का साथ मिला है। बीजेपी नेताओ ने प्रेसवार्ता लेकर सरकार पर अतिक्रमणकारियों को सरंक्षण देने का आरोप लगाया। बीजेपी नेता बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर और शिवरतन शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि “प्रकाशमुनि नाम साहेब और आरंग में हुआ कब्ज़ा तुरंत नहीं हटाया गया तो बीजेपी कार्यकर्त्ता और कबीर पंथ समर्थक सडको पर उतरेंगे, कानून व्यवस्था बिगड़ने पर जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।”

महापौर ने कहा- गलत कार्य बर्दाश्त नहीं

धर्म गुरु के आवास पर अवैध अतिक्रमण से सत्ता पक्ष और विपक्षी नेताओ में आक्रोश है। कांग्रेस के संगठन मंत्री चंद्रशेखर शुक्ल ने इसका विरोध करते हुए सोशल मीडिया में लिखा कि व्यक्तिगत रूप से “वे प्रकाशमुनि नाम साहब के साथ है।” वही महापौर एजाज ढेबर ने ट्वीट कर कहा कि

“नियमो के विपरीत निर्माण कार्य और अवैध अतिक्रमण पर तुरंत कार्यवाही होगी, चाहे कोई भी हो..सब पर कार्यवाही होगी।”
प्रकाशमुनि नाम साहेब ने जिस पर आरोप लगाया वह महापौर का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

error: Content is protected !!