रायपुर 14 जुलाई 2023: भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने प्रेसवार्ता कर कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। चौधरी ने कहा, छत्तीसगढ़ियावाद पर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज हो चुकी है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और उनके छत्तीसगढ़ियावाद को ढोंग बताया। उन्होंने कहा, 5 साल में छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार बढ़ा है। बाहर के लोगों को राज्यसभा सांसद बनाए, साढ़े चार साल में राजभाषा आयोग के अध्यक्ष तक की नियुक्ति नहीं हुई है।ओपी चौधरी ने कहा, बीजेपी सरकार ने 700 किताब छत्तीसगढ़ी भाषा में छपवाए। राज्य सरकार ने एक भी छत्तीसगढ़ किताब का प्रकाशन नहीं करवाया। साथ ही बीजेपी के नेताओं ने कांग्रेस को गेड़ी चढ़ने की भी चुनौती दी। ओपी चौधरी ने कहा, राज्य सरकार छत्तीसगढ़ियावाद पर ढोंग करती है। कांग्रेस सरकार हमेशा छत्तीसगढ़ियावाद पर ढोंग करते हैं। छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने का अभियान कांग्रेस चला रही है। इस नाकामी और भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए वह छत्तीसगढ़ की बात करते हैं।
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
चौधरी ने कहा, लगभग 50 साल तक मौका मिला, लेकिन छत्तीसगढ़ के गठन पर ध्यान नहीं दिया। छत्तीसगढ़ का गठन बीजेपी ने किया. 15 साल में बीजेपी के इतिहास में जब भी मौका मिला राज्यसभा से सांसद छत्तीसगढ़ के लोगों को ही बनाया गया।
लोक कला संस्कृति में पद्मश्री अवार्ड से तीन छत्तीसगढ़ के लोगों को एक ही साल में नवाजा गया। यह केंद्र की मोदी सरकार ने किया। ओपी चौधरी ने आगे कहा, राजभाषा आयोग का अध्यक्ष भी अब तक नियुक्त नहीं कर पाई। आज मैं मुख्यमंत्री से पूछ रहा हूं कि कितनी पुस्तक– पुस्तिकाओं का प्रकाशन कराया। 00 से अधिक पुस्तकों का प्रकाशन बीजेपी ने कराया। छत्तीसगढ़ के मान और सम्मान को बढ़ावा देने के लिए वीर नारायण सिंह स्टेडियम का निर्माण बीजेपी के कार्यकाल में हुआ। मुख्यमंत्री को चुनौती देता हूं कि कौन गेड़ी में आगे निकलेगा। बीजेपी के किसी भी चेहरे को वह गेड़ी दौड़ में नहीं हरा पाएंगे। शिक्षा व्यवस्था के सवाल पर प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने तंज कसते हुए कहा, पूरे शिक्षा व्यवस्था को प्रदेश में चौपट कर रखा है। मोहन मरकाम का मंत्री पद पर केवल 100 दिन बचा है। मोहन मरकाम भी शिक्षा व्यवस्था की बरबादी को आगे बढ़ाएंगे।

हिन्दी न्यूज़ की सबसे तेजी से उभरती हुई वेबसाइट और हिंदी मासिक पत्रिका है। देश-प्रदेश की राजनीतिक, समसामयिक, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, नौकरी, मनोरंजन, बिजनेस और खेलकूद सहित आम जन सरोकारों वाली खबरों के लोगो तक पहुंचाना, खबरों के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव लाना ही हमारा उद्देश्य है।