बीजेपी नेता की गिरफ्तारी से बिफरी बीजेपी: भ्रष्टाचार उजागर होने से घबराई सरकार, गाडी में शराब रख षड्यंत्रपूर्वक फंसाया.. निष्पक्ष जाँच की मांग

 

रायपुर 22 सितंबर 2022.  बीजेपी नेता जयराम दुबे की गिरफ्तारी से बिफरी बीजेपी ने सरकार पर बदले की कार्यवाही का आरोप लगाया है। बीजेपी नेताओ ने प्रेस वार्ता लेकर सरकार पर भ्रष्टाचार को सरंक्षण देने और पोल खोलने पर षड्यंत्रपूर्वक कार्यवाही करने का गंभीर आरोप लगाया है।

शिक्षक पात्रता परीक्षा में नक़ल: केंद्राध्यक्ष और ड्यूटीरत शिक्षकों पर नक़ल कराने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत

बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता, नलिनेष ठोकने, अमित साहू ने संयुक्त पीसी लेकर कहा कि जयराम दुबे ने सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ 200 से अधिक आरटीआई लगाए थे, उन्होंने राजधानी में गोबर खरीदी में गड़बड़ी, कोरोना के दौरान दवाई खरीदी में हुए भ्रष्टाचार को उजागर किया जिसके चलते सरकार ने बदले की भावना से कार्यवाही की है। केदार गुप्ता ने कहा कि

“दुबे अपने पारिवारिक कार्यो से नागपुर गए थे, वहा से लौटने के दौरान चिचोला थाना के पास करीब 35 से अधिक पुलिसकर्मियों ने घेरकर उनके गाडी में शराब की 13 बोतले रखी और उसे वीडियो बनाकर तस्करी दिखा दिया..भ्रष्टाचार उजागर होने घबराई सरकार ने पुलिस तंत्र का दुरुपयोग कर बीजेपी कार्यकर्ताओ को दबाने जुटी है।”

जयराम ने लगाए 200 आरटीआई आवेदन- भाजपा

भाजपा नेताओ ने जयराम दुबे द्वारा लगाए गए 200 से अधिक सुचना के अधिकार संबंधी आवेदनों का बंडल दिखाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार में आकंठ तक डूबी सरकार ने बदले की भावना से कार्यवाही की है। गोबर घोटाला उजागर करने पर पूर्व में दुबे पर गोबर से हमला हुआ था, उसके कार में गोबर फेंका गया था। ज्ञातव्य है कि बुधवार को बीजेपी नेता जयराम दुबे की कार से राजनांदगांव पुलिस ने 13 लीटर विदेशी शराब बरामद किया था। पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दुबे बीजेपी के सुचना के अधिकार प्रकोष्ट के मीडिया प्रभारी है। दुबे को पूर्व मंत्री राजेश मूणत का बेहद करीबी बताया जाता है। प्रेस वार्ता में प्रवक्ता नलिनेष ठोकने, अमित साहू, मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी और अनुराग अग्रवाल मौजूद थे।

शराब दुकान में घुसकर बीजेपी महिला मोर्चा ने किया जमकर प्रदर्शन

error: Content is protected !!