गोवंशों की मौत पर बीजेपी हमलावर: वरिष्ठ विधायक कौशिक का आरोप, गौठान के नाम पर सिर्फ घोटाला कर रही सरकार.. सीएम बताये कहा गया गौठान?

रायपुर 25 सितंबर 2022.  मुंगेली जिले पथरिया नगर पंचायत में 25 से अधिक गोवंशों की भूख प्यास से मौत होने पर बीजेपी ने सरकार को घेरा है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक ने कहा कि
“पशु तस्कर गौमाता की जान ले रहे हैं तब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गौठान कहां हैं? पूरे प्रदेश में इसी तरह गौवंश के साथ क्रूरता हो रही है। गौठान के नाम पर आबाद बंद कमरों में दम घुटने से गायों की मौत हो रही है गौठान के नाम पर सरकार सिर्फ घोटाला कर रही है।”
वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कौशिक ने कहा कि इस सरकार में सबके साथ दगाबाजी हुई तो हुई, बेजुबान गायों के साथ भी घोर घोटाला हो रहा है। सरकार दिन रात गौठान गौठान गा रही है और गायें कभी सड़क पर कुचली जा रही हैं, कहीं कोठरी में दम तोड़ रही हैं तो कहीं तस्करों के यहां तड़प तड़प कर मर रही हैं। गौठान के नाम पर घोटाला करने वाली सरकार के पाप अक्षम्य हैं।

BREAKING: मवेशी तस्कर के बाड़ी में 2 दर्जन गायों की मौत, भूख-प्यास से गई जान, आरोपी मौके से फरार…

error: Content is protected !!