वसूलीबाज कांग्रेस पार्षद! फर्जी रसीद देकर लोगों से ले रहा था पैसा, ऐसे हुआ पूरे मामले का भंड़ाफोड़

वसूलीबाज कांग्रेस पार्षद! फर्जी रसीद देकर लोगों से ले रहा था पैसा, ऐसे हुआ पूरे मामले का भंड़ाफोड़

स्वतंत्रबोल
बिलासपुर 25 जुलाई 2024:
 छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के एक कांग्रेस पार्षद फर्जी रसीद देकर निगम के नाम पर अवैध वसूली कर रहे थे। नगर निगम की शिकायत के बाद पुलिस धोखाधड़ी का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला सरकंडा थाना इलाके का है। वार्ड 50 के पार्षद अमित कुमार सिंह फर्जी रसीद देकर निगम के नाम पर लोगों से अवैध वसूली कर रहा था। लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम से की तो मामले की जांच में इसका पूरा खुलासा हुआ है। अब नगर निगम ने सरकंडा पुलिस ने इसकी लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।CG Vidhan Sabha Monsoon Session: आदर्श ग्राम योजना के तहत सोलर लाईट खरीदी में करोड़ों की गड़बडी, सदन की समिति करेंगी जांच

error: Content is protected !!