बाइक सवार बदमाशों ने की पार्षद की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जौनपुर 14 दिसंबर 2022: जौनपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक हिस्ट्रीशीटर पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान योगेश यादव (32) के रूप में हुई है। जो 2 दर्जन से अधिक मामलों में नामजद है और 1 दिसंबर को जमानत पर रिहा हुआ था।

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है। जानकारी मुताबिक शुभम द्विवेदी, सर्कल अधिकारी, बदलापुर पुलिस सर्कल ने कहा कि यादव की आपराधिक पृष्ठभूमि थी और 12 से अधिक मामलों में उसका नाम था। वह एक स्थानीय पार्षद भी था। उसके सिर में गोली लगी थी।

जब तक उसे अस्पताल ले जाया गया तब तक सिर में लगी गोली के कारण उसने दम तोड़ दिया था। घटना बदलापुर थाना अंतर्गत उस समय हुई जब यादव और 3 दोस्त सरोखनपुर के राम जानकी मंदिर तिराहे पर चाय पी रहे थे।

युवक को पीटा फिर उसकी गाड़ी में लगाई आग,पिता की हत्या का बदला लेने लड़कों ने किया कांड

error: Content is protected !!