आप भयमुक्त होकर व्यापार करे, शासन आपके साथ है- सीएम भूपेश

भिलाई 27 सितम्बर 2022: सीएम भूपेश बघेल सोमवार को भिलाई में अग्रवाल समाज के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने राजस्थान संकट पर पूछे गए सवाल पर कहा कि

“राजस्थान में जो अवरोध पैदा हो रहा है उसकी ज्यादा जानकारी तो नहीं है, लेकिन जल्द ही वहां का विवाद भी सुलझ जाएगा।”

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव पर सीएम बघेल ने कहा कि

“अभी नामांकन दाखिल होंगे, हम तो मतदाता हैं.. यदि मतदान की बारी आती है तो गुप्त मतदात करेंगे।”

अग्रवाल समाज को संबोधित करते सीएम बघेल ने कहा शासन का काम भयमुक्त वातावरण बनाना है, आपके साथ हम खड़े हैं। भिलाई के कुछ व्यापारियों ने मेरे पास एक थाने के अधिकारियों पर अनुचित दबाव डालने की शिकायत की मैंने जांच कराई और आरोप सही पाए जाने पर अधिकारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे CM भूपेश बघेल, शंकराचार्य जी को देंगे श्रद्धांजलि

सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, समाज में जन जागरण के बाद करेंगे शराबबंदी

error: Content is protected !!