महाराष्ट्र 01 july 2023: महाराष्ट्र के बुलढाणा में शुक्रवार देर रात एक बस हादसा हो गया। नागपुर से पुणे जा रही बस खंभे से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई, जिससे उसमें आग लग गई। बस में 34 लोग सवार थे, जिसमें 26 की जलने से मौके पर मौत हो गई। इनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं।
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
8 लोगों ने बस की खिड़की का शीशा तोड़कर जान बचाई। हादसा रात करीब 1.30 बजे बुलढाणा जिले के सिंदखेड़ाराजा के पास पिंपलखुटा गांव के पास समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर हुआ।
बुलढाणा एसपी सुनील कड़ासेन ने बताया, हादसे में बस का ड्राइवर बच गया है। उसने बताया कि टायर फटने के बाद हादसा हुआ और बस में आग लग गई। बाद में बस के डीजल टैंक ने आग पकड़ ली, जिससे आग फैल गई। बस में करीब 33 यात्री सफर कर रहे थे। ज्यादातर की मौत जलने से हुई।
महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने बताया कि पुलिस ने बस ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में ले लिया है। उधर, नासिक में कार और एक वाहन की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई।
पति ने नवविवाहिता पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, चरित्र शंका के चलते उतारा मौत के घाट

हिन्दी न्यूज़ की सबसे तेजी से उभरती हुई वेबसाइट और हिंदी मासिक पत्रिका है। देश-प्रदेश की राजनीतिक, समसामयिक, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, नौकरी, मनोरंजन, बिजनेस और खेलकूद सहित आम जन सरोकारों वाली खबरों के लोगो तक पहुंचाना, खबरों के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव लाना ही हमारा उद्देश्य है।