रायपुर 24 दिसंबर 2022: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने भारत के सभी प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक ली। इस बैठक में वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव भी शामिल हुए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मंडाविया ने बैठक में देश में कोविड-19 से निपटने की तैयारियों और जरुरी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी राज्यों में जीनोम सीक्वेंसिंग और परीक्षण बढ़ाने पर जोर देते हुए इसकी लगातार निगरानी के निर्देश दिए।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों को अस्पतालों में कोरोना की रोकथाम और नियंत्रण से जुड़ी बुनियादी ढांचागत सुविधाएं तुरंत शुरू करने का निर्देश दिए हैं। का त्वरित परिचालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने मास्क पहनने सहित कोविड-उपुयक्त व्यवहार का व्यापकता से पालन करवाने की सलाह दी। उन्होंने ज्यादा जोखिम वाले बुजुर्गों और कमजोर समूहों के लिए कोरोना से बचाव के टीके के एहतियाती खुराक (प्रिकॉशन डोज) अनिवार्यतः लगवाने पर भी जोर दिया।
हमारे पास तीन साल का अनुभव
केंद्रीय मंत्री ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ कोविड-19 समीक्षा बैठक में सतर्क रहने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमें घबराने की जरूरत नहीं है। हमारे पास महामारी प्रबंधन का 3 साल का अनुभव है। केंद्र सरकार COVID-19 का मुकाबला करने के लिए सभी सहायता प्रदान करेगी। हम जरूरत के मुताबिक कार्रवाई करेंगे।
छत्तीसगढ़ में जल्द जारी होगी गाइडलाइन
इस बैठक से पहले मीडिया से चर्चा में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव कह चुके हैं कि यहां फिर से कोविड गाइडलाइन जारी की जाएगी। सिंहदेव ने कहा- इन्हें रिन्यू करना चाहिए। हम करेंगे भी। यह नियम होगा कि भीड़-भाड़ वाली जगह में एहतियात बरतें, जहां भी जाएं तो मास्क लगाकर जाना प्रारंभ करें ये अनिवार्य होगा। कोरोना है और हमारे बीच रहेगा ये स्वीकार कर लेना चाहिए नागरिकों को। बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी भी हम केंद्र से मांगेंगे और जांच करेंगे।
छत्तीसगढ़ एक बार फिर से कोरोना मामले में अलर्ट मोड पर जाने वाला है। इसकी तैयारियां छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी है। मीडिया से चर्चा के दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी कोविड-19 को लेकर छत्तीसगढ़ की तैयारियों को लेकर अहम बात कही है।स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कोविड गाइडलाइन को लेकर कहा है कि इन्हें रिन्यू करना चाहिए। हम करेंगे भी। यह नियम होगा कि भीड़-भाड़ वाली जगह में एहतियात बरतें, जहां भी जाएं तो मास्क लगाकर जाना प्रारंभ करें ये अनिवार्य होगा।
वंदेभारत नहीं वो वंदेभाजपा ट्रेन, इसके कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ का अपमान किया-स्वास्थ्य मंत्री
