दशहरा-दीवाली से पहले लाखों किसानों को बड़ा तोहफा, यहां सरकार ने बढ़ाई धान की कीमत, अब इतने रुपए मिलेंगे प्रति क्विंटल
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
रांचीःसियासत में हमेशा एक बात कही जाती है कि जिस पार्टी ने किसानों को साध लिया, उसकी सरकार बनती है। ऐसा कई मौकों पर हमें देखने को भी मिला है। कई राज्यों में किसानों की बड़ी घोषणाओं के जरिए सरकार बनी है। यही वजह है कि सरकारें किसानों को साधने के लिए लगातार योजनाएं लाती है। वहीं पार्टियां भी चुनाव के समय में अन्नदाताओं के लिए वादे करती है। इसी बीच अब झारखंड सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने धान की कीमत को 100 रुपए बढ़ा दिया है। सरकार के इस फैसले के बाद धान उत्पादक किसानों को समर्थन मूल्य से 100 से ज्यादा मिलेगा।
दरअसल, शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। इसमें किसानों को उनकी धान की फसल पर मिलने वाली एमएसपी पर 100 रुपए बोनस का फैसला भी शामिल है। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में धान की एमएसपी पर 100 रुपए बोनस देने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से इस संबंध में 60 करोड़ रुपयों की मंजूरी दी गई है। किसानों से 6 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का फैसला किया है।
बता दें कि केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सामान्य किस्म के धान के लिए 2300 रुपए प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए किस्म की धान की फसल के लिए 2320 रुपए एमएसपी तय किया है। ऐसे में जब झारखंड सरकार किसानों से धान खरीदेगी तो सामान्य के लिए 2400 रुपए और ग्रेड-ए किस्म के धान के लिए 2420 रुपए प्रति क्विंटल दिए जाएंगे। अनुमानों के अनुसार, 2023-24 में भारत में कुल धान उत्पादन 1367 लाख मीट्रिक टन पहुंचने की संभावना है। तेलंगाना 166.31 लाख मीट्रिक टन के साथ भारत का प्रमुख धान उत्पादक राज्य है। 166.31 लाख मीट्रिक टन धान की पैदावार के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर पर है। पश्चिम बंगाल 151.18 लाख मीट्रिक टन धान की पैदावार के साथ तीसरे स्थान पर है। 143.90 लाख मीट्रिक टन धान की पैदावार के साथ पंजाब चौथे स्थान पर है। ओडिशा 101.30 लाख मीट्रिक टन धान की पैदावार के साथ पांचवें स्थान पर है।Delhi New CM Atishi: दिल्ली को आज मिलेगा नया सीएम, Atishi Marlena सहित पांच मंत्री लेंगे पद और गोपनीयता की शपथ
