भूपेश बघेल ने CM विष्णुदेव साय से की डॉ प्रदीप कुमार जोशी को हटाने की मांग

भूपेश बघेल ने CM विष्णुदेव साय से की डॉ प्रदीप कुमार जोशी को हटाने की मांग

स्वतंत्र बोल
रायपुर20 जून 2024: 
भूपेश बघेल ने CM विष्णुदेव साय से डॉ प्रदीप कुमार जोशी Dr. Pradeep Kumar Joshi को हटाने की मांग की है। X पर बघेल ने लिखा, अभी NEET में हुई धांधली का विवाद ख़त्म नहीं हुआ है और UGC-NET का पर्चा लीक होने की पुष्टि हो गई।

फिर से परीक्षा होगी। परीक्षाएं करवाने वाली एजेंसी NTA पर सवाल खड़े हो गए हैं। इसी NTA के गवर्निग बॉडी के प्रमुख प्रो डॉ. प्रदीप कुमार जोशी को छत्तीसगढ़ सरकार ने CGPSC सुधार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री@vishnudsaiक्या अब भी प्रो जोशी को नहीं हटाएंगे? हटा दीजिए, लाखों बच्चों के भविष्य का सवाल है।

कौन हैं प्रोफेसर जोशी

प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार जोशी 12 मई 2015 को UPSC के सदस्य बने थे। फिर 7 अगस्त 2020 को यूपीएससी का अध्यक्ष बनाया गया। इससे पहले छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग और मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं। तब प्रदेश में भाजपा की सरकार ही थी।आग लगने से छत्तीसगढ़ लोक आयोग के दफ्तर में मचा हड़कंप

error: Content is protected !!