सेंधमारी का भंडाफोड़ः चोरों ने लाखों के जेवरात किए पार, बैंक में गहने रख लिया लोन

मनेंद्रगढ़ 7 दिसंबर 2022: चोरी के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी के मामले में 3 आरोपियों को धरदबोचा है। साथ ही मोटर साइकिल समेत 9 लाख 50 हजार के जेवरात बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि, बीते दिनों सेवानिवृत शिक्षक के घर में चोरों ने सेंधमारी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसका खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने मामले में 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की मोटर साइकिल समेत 9 लाख 50 हजार के जेवरात बरामद हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने गहने को बैंक में रखकर लोन ले लिया था। जिसका खुलासा केल्हारी पुलिस और साइबर टीम ने किया है।

ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार: केसीसी खाते से साढ़े तीन करोड़ निकाला, प्रेमिका के खाते में ट्रांसफर किये 30 लाख.. पुलिस ने प्रेमिका सहित मेनेजर को किया गिरफ्तार

error: Content is protected !!