स्वतंत्र बोल
रायपुर 12 मार्च 2024. कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ राज्य के लिए आज का दिन सदैव अविस्मरणीय रहेगा। किसान हितैषी कृषक उन्नति योजना का शुभारंभ जिला मुख्यालय बालोद के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में हजारों किसानों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों हुआ। उन्होंने इस कार्यक्रम में राज्य के 24 लाख 72 हजार किसानों को योजना के तहत 13 हजार 320 करोड़ रूपए की आदान सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजनांदगांव में आयोजित समारोह में शामिल हुए और बालोद में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को भी उन्होंने सम्बोधित किया।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने सम्बोधन में कहा कि
“आज वह शुभ दिन है, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसान भाइयों के बैंक खातों में 13 हजार 320 करोड़ रुपए की आदान सहायता राशि का अंतरण किया जा रहा है। ये वे किसान हैं, जिन्होंने इस साल धान बेचा था, उन्हें 13 हजार 289 करोड़ रुपए के अंतर की राशि का भुगतान किया गया है।” इसी तरह 2829 धान बीज उत्पादक किसानों को भी बीज निगम के माध्यम से अंतर राशि,31 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया गया।

