चौराहे पर उपसंचालक की पिटाई: मारपीट से उपसंचालक का चश्मा टूटा.. लहूलुहान अधिकारी ने पुलिस में दर्ज कराया एफआईआर

रायपुर 11 नवंबर 2022.  महिला बाल विकास विभाग के उपसंचालक की बीच सड़क पिटाई हो गई। पिटाई ऐसी की उपसंचालक का चश्मा टूट गया और लहूलुहान हो गए, चौराहे पर पिटाई से क्षुब्ध उपसंचालक ने युवक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कराया है।
सुनील शर्मा
सुनील शर्मा
एफआईआर के अनुसार महिला बाल विकास विभाग में पदस्थ उपसंचालक सुनील शर्मा अपने मित्र से मिलने नवीन बाजार अपनी स्कूटी से जा रहे थे, जिससे बीच सड़क में खड़े युवक से बहस हो गई। शर्मा ने युवक को बीच सड़क में खड़े होकर बात करने से मना करते हुए सड़क जाम ना करने की समझाइस दी। इसी बात से दोनों में तू-तू मै मै हुई। युवक ने भद्दी भद्दी गाली देते हुए जोरदार थप्पड़ सुनील शर्मा के गाल में जड़ दिया। अचानक लगे थप्पड़ से श्री शर्मा कुछ मिनट के लिए असहज हो गए। उनके बाये कनपटी से खून निकलने लगा और चश्मा टूट गया। लहूलुहान सुनील शर्मा ने अपने मित्र भूपेंद्र शर्मा को फ़ोन कर बुलाया, तब तक सड़क से गुजरने वाले राहगीरों ने शर्मा को संभलने में मदद की। लगातार बहते खून को किसी ने पोछा और बैंडेड लगाया। खून और थप्पड़ से असहज सुनील शर्मा ने बिना चश्मा के सहारे धीरे धीरे अपने घर प्रियदर्शनी नगर पहुंचे और नया चश्मा पहनकर अपने बेटे अनमोल शर्मा और मित्र भूपेंद्र शर्मा के साथ पुलिस थाने में एफआईआर कराया। शर्मा ने पुलिस को बताया कि चौराहे पर सबके सामने हुई मारपीट और गाली गलौच से उनका अपमान हुआ, साथ ही चोट भी आई।
पुलिस ने की शिकायत पर युवक के खिलाफ धारा 294, 323 अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया है। मारपीट करने वाले युवक का नाम अशोक तलमले बताया जाता है। घटना 23 अक्टूबर को हुई थी।

 

CG में प्राॅपर्टी डीलर का अपहरण, 5 दिन से लापता

error: Content is protected !!