15वीं फ्रैंकफर्ट इनवेस्टमेंट आर्बिट्रेशन मूट कोर्ट के लिए चयनित हुईं बस्तर की ऋषिका ठाकुर

भानुप्रतापपुर 07 मई 2023: फ्रैंकफर्ट इन्वेस्टमेंट आर्बिट्रेशन मूट कोर्ट निवेश संरक्षण कानून के क्षेत्र में सबसे पुरानी और सबसे प्रतिष्ठित छात्र प्रतियोगिता है। इसके माध्यम से कानूनी इतिहास और आधुनिक अंतर्राष्ट्रीय कानून को बढ़ावा देने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम चलाए जाते हैं। जो हर वर्ष मार्च अप्रैल के बीच में होता है। इसमें छत्तीसगढ़ से ऋषिका ठाकुर, दियांक दीवान, स्वधा चंद्रा, राघव खेड़ा चयनित हुए हैं। अब ये सभी अगले महीने जर्मनी में होने वाली 15वीं प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

बता दें कि ऋषिका ठाकुर के पिता प्रफुल्ल ठाकुर मुख्यमंत्री सुरक्षा में पुलिस अधीक्षक हैं। वैसे भी इनका परिवार प्रशासनिक रूप से छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश में अपनी अलग पहचान रखता है। इनके बड़े पिता BBS ठाकुर भी मध्यप्रदेश पुलिस में ADG रह चुके हैं। बिटिया ऋषिका की इस उपलब्धि से कांकेर जिले के तमाम लोगों में खुशी है। सभी बधाइयां देने में लगे हैं।

क्या है फ्रैंकफर्ट इनवेस्टमेंट आर्बिट्रेशन मूट कोर्ट ?

फ्रैंकफर्ट इनवेस्टमेंट आर्बिट्रेशन मूट कोर्ट इस मायने में अनूठा है कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के इतिहास के साथ निवेश संरक्षण के कानून को जोड़ती है, जो अंतरराष्ट्रीय कानून के सबसे आधुनिक और सबसे तेजी से विकसित क्षेत्रों में से एक है।

फ्रैंकफर्ट इनवेस्टमेंट आर्बिट्रेशन मूट कोर्ट इस मायने में अनूठा है कि यह अंतर्राष्ट्रीय कानून और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के इतिहास के साथ निवेश संरक्षण के कानून को जोड़ती है। जो अंतर्राष्ट्रीय कानून के सबसे आधुनिक और सबसे तेजी से विकसित क्षेत्रों में से एक है। हर साल छात्रों को दी जाने वाली केस स्टडी वास्तविक जीवन, ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित होती है।

अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा समर्थन

हर वर्ष ICJ न्यायाधीशों सहित अंतर्राष्ट्रीय कानून के प्रख्यात विशेषज्ञ फ्रैंकफर्ट इन्वेस्टमेंट आर्बिट्रेशन मूट कोर्ट के फाइनल की अध्यक्षता करते हैं। ये कार्यक्रम गोएथे विश्वविद्यालय फ्रैंकफर्ट M मेन, जर्मनी के परिसर में होगा। फाइनल की मेजबानी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा की जाती है। 2021और 2022 की विशेष परिस्थितियों के कारण वाद-विवाद वर्चुअल प्रारूप में हुआ।

CG ब्रेकिंग: राजभवन और राज्य सरकार के बीच जिन 10 सवालों को लेकर विवाद, पढ़ें क्या हैं सवाल और सरकार ने क्या जवाब दिया

error: Content is protected !!