बिलासपुर 16 दिसंबर 2022: छात्रा से मिलने-जुलने से मना करने पर सिरफिरे युवक ने प्राचार्य की हत्या कर दी। घटना तारबाहर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लिंकरोड देवेंदर गली निवासी प्रदीप श्रीवास्व उर्फ दीपक (52) का मकान है। वे यहां पत्नी अनिता के साथ रहते थे। वर्तमान में पचपेड़ी के सरकारी स्कूल में प्राचार्य हैं। गुरुवार की रात को घर से बाहर गए थे। करीब 11 बजे दरवाजा खुलने की आवाज सुनकर उनकी पत्नी बाहर निकली। पोर्च पर प्राचार्य जमीन पर पड़े हुए थे और सिर से काफी मात्रा में खून बह रहा था। करीब ही गमला भी पड़ा हुआ था। महिला ने आसपास के लोगों को शोर मचाकर बुलाया।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। प्राचार्य को अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू की। आरोपी कॉलोनी में ही घूम रहा था। टीआई मनोज पटेल ने रोककर उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम उपेंद्र कौशिक पिता विश्राम प्रसाद कौशिक (24) बताया। वह सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के हरदीकला का रहने वाला है। उसने प्राचार्य की हत्या करना कबूल लिया।
दरवाजे के पास ताक में खड़ा था, आते ही किया वार
शहर से बाहर की एक युवती शहर में पढ़ती है। प्राचार्य उसके लोकल गार्जियन थे। आरोपी युवक छात्रा से मिलता-जुलता था। यह प्राचार्य को पसंद नहीं था। वह उनकी हत्या का प्लान बनाया। युवक उनके घर पहुंचा और बाहर इंतजार करने लगा। रात करीब 10 बजे प्राचार्य बाहर से घर आए तो पहले से घात लगाए युवक ने उनके सिर पर हथौड़ा से वार किया।
CRIME BREAKING: में रेप के बाद बच्ची की हत्या : पड़ोसी ही निकला हत्यारा, झाड़ियों में फेंकी थी लाश
