रायपुर 22 सितंबर 2022. अखिल भारतीय हिन्दू स्वाभिमान सेना, मिशन सनातन और हिन्दू जनजागृति समिति के संयुक्त तत्त्वाधान में ‘हिन्दू सुरक्षित, राष्ट्र सुरक्षित’ परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रवादी पत्रकार और सुदर्शन न्यूज़ के प्रधानसंपादक सुरेश चव्हाणके रहे, उन्होंने हिंदुत्व की आवश्कयता पर ओजपूर्ण वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
‘हिन्दू और हिन्दुत्व को समझ लेना आवश्यक है। हिन्दुओं के संगठित होने और हिन्दू राष्ट्र स्थापित होने पर ही वास्तविक रूप से हिन्दू सुरक्षित होंगे। आज हिन्दू महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, हिन्दू लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं, हिन्दू परंपराएं सुरक्षित नहीं हैं, हिन्दू धर्म सुरक्षित नहीं है, इसके लिए हमें हिन्दू राष्ट्र स्थापित करना आवश्यक है। हिन्दुओं पर होने वाले अन्याय के विरुद्ध सुदर्शन चैनल आवाज उठा रहा है। छग में धर्मपरिवर्तन और गो-तस्करी की समस्याएं गंभीर हैं, यह रोकना हो, तो राजनीतिक दल के रूप में विचार न करते हुए हम सबको संगठित होना चाहिए। सना
संस्था के धर्मप्रचारक संत अशोक पात्रीकर ने कहा कि हिन्दुओं के 33 कोटि देवताओं का विशिष्ट कार्य है। धर्मकार्य करने के लिए संबंधित देवताओं के आशीर्वाद मिलने के लिए सबको उपासना करना आवश्यक है। हिन्दू धर्म पर बढ रहे विविध जिहादी संकट दूर करने के लिए हिन्दू राष्ट्र की स्थापना करना ही एकमात्र उपाय है। इस कार्यक्रम में शदानी दरबार तीर्थ के नवम पीठाधीश डॉ. युधिष्ठिरलाल, सनातन संस्था के धर्मप्रचारक अशोक पात्रीकर, हिन्दू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र और छत्तीसगढ राज्य संगठक सुनील घनवट, अखिल भारतीय हिन्दू स्वाभिमान सेना के संस्थापक अमित चिमनानी उपस्थित थे।
‘
