ऑटो डीलर गिरफ्तार, गैंग के साथ पकड़ाए 5 बाइक चोर

महासमुंद 19 दिसंबर 2022: जिले में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक ऑटो डिलर सहित 6 अंतर्राज्यीय बाइक चोरों को महासमुंद से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 18 बाइक जब्त की है।

जानकारी के अनुसार, बाइक चोरों ने रायपुर और महासमुंद के अलग-अलग इलाकों से मोटर साइकिल की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस पकड़े गए चोरों से पूछताछ कर रही है। आगे और कई खुलासा होने की आशंका जताई जा रही है। ये कार्रवाई साइबर सेल और सिटी कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से की है।

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश: आरोपियों के पास से 110 बाइक और 4 कार जब्त…

error: Content is protected !!