अटल बिहारी वाजपेयी की बायोग्राफ़िक फिल्म “मैं अटल हूं” दिसंबर 2023 में हो सकती है रिलीज़

नई दिल्ली 26 दिसंबर 2022: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की गिनती देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में होती थी। उनका व्यक्तित्व ऐसा था कि उन्हें पूरी दुनिया में जबरदस्त लोकप्रियता मिली। अटल बिहारी वाजपेयी राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ एक कवि भी थे।

अब अटल बिहारी वाजपेयी की जिंदगी रूपहले पर्दे पर आने वाली है। फिल्म का फर्स्ट लुक भी आज रिलीज कर दिया गया है। आज अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर उनकी आने वाली बायोपिक फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी फिल्म में अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभा रहे हैं। पंकज त्रिपाठी ने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर अपने लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

वहीं, टीजर में पंकज त्रिपाठी अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन के अलग-अलग पड़ावों से जुड़े अलग-अलग लुक में नजर आ रहे हैं। पंकज त्रिपाठी ने टीजर शेयर करते हुए पंडित धीरेंद्र त्रिपाठी की कविता को कैप्शन में लिखा है- ‘कहीं न डगमगाया, न कहीं माथा टेका, मैं अनुपम बल हूं, अडिग हूं। पंकज त्रिपाठी ने यह भी लिखा है- ‘इस अद्वितीय व्यक्तित्व को परदे पर व्यक्त करने का अवसर मिला है। मैं भावुक हूं

मैं आभारी हूं #MainAtalHoon सिनेमाघरों में, दिसंबर 2023’। पंकज त्रिपाठी ने इससे पहले भी अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाने पर खुशी जाहिर की थी। पंकज त्रिपाठी ने फिल्म से जुड़ा एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘बहुत सारा रोमांच, थोड़ा डर, मन में कई भावनाएं, लेकिन मैं वफादारी से मजबूत हूं। अटल जी के किरदार को समर्पित, अब…’मैं अटल हूं’, पर्दे पर अटल जी के व्यक्तित्व को साकार करना किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है।

लेकिन इस परीक्षा में उनका आशीर्वाद हमारे साथ है, हमें दृढ़ विश्वास है। #मैंअतालहून जल्द ही।’ पंकज त्रिपाठी का ये लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स पंकज त्रिपाठी के अटल बिहारी वाजपेयी के लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि यह फिल्म दिसंबर 2023 में रिलीज होगी।

मानद उपाधि ना हुआ रेवड़ी हो गया, सबको बटेगा..! कार्यपरिषद सदस्य को मानद उपाधि से सम्मानित करेगा अटल बिहारी विश्वविद्यालय प्रबंधन

error: Content is protected !!