रायपुर 25 अगस्त 2023: छत्तीसगढ़ में तीसरी ताकत बनने का प्रयास कर रही आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने दौरे बढ़ा दिए हैं। रायपुर में दो और बिलासपुर में दो कार्यक्रम करने के बाद केजरीवाल ने बस्तर जाने का फैसला किया। वे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवन्त सिंह मान व राष्ट्रीय संगठन महासचिव व राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी व बुराड़ी विधायक संजीव झा के साथ संयुक्त दौरे पर आ रहे हैं। पार्टी के प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों व प्रकोष्ठों के अध्यक्ष/सचिव ,लोकसभा अध्यक्ष/सचिव, जिला अध्यक्ष/सचिव व कार्यकर्ता साथियों को सूचित किया है। ये राष्ट्रीय नेता 16 सितंबर को जगदलपुर आ रहे है। प्रदेश सहित बस्तर संभाग के समस्त पदाधिकारी इस कार्यक्रम की तैयारी निर्धारित समय तक पूरी कर लें।
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
अरविंद केजरीवाल ने दी 10 गारंटी, 300 यूनिट बिजली फ्री

हिन्दी न्यूज़ की सबसे तेजी से उभरती हुई वेबसाइट और हिंदी मासिक पत्रिका है। देश-प्रदेश की राजनीतिक, समसामयिक, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, नौकरी, मनोरंजन, बिजनेस और खेलकूद सहित आम जन सरोकारों वाली खबरों के लोगो तक पहुंचाना, खबरों के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव लाना ही हमारा उद्देश्य है।