आईएएस की गिरफ्तारी से हड़कंप: राजधानी पहुंचे ईडी के निदेशक.. 20 घंटो के लंबी पूछताछ के बाद हुई आईएएस की गिरफ्तारी!

रायपुर 13 अक्टूबर 2022.  प्रदेश में बीते मंगलवार से चल रही ईडी की छापेमार कार्यवाही के बाद आज सुबह आईएएस समीर बिश्नोई सहित तीन को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया एजेंसियों के अनुसार ईडी ने आईएएस समीर बिश्नोई, कारोबारी सूर्यकांत तिवारी रिश्तेदार एलके तिवारी, कोल कारोबारी सुनील अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। आईएएस की गिरफ्तारी की खबरों के बाद प्रदेश में ब्यूरोक्रेसी से जुड़े लोगो और सियासी गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है।

राजस्व विभाग के कामकाज से सीएम भूपेश नाखुश: कमिश्नर कलेक्टर्स फिल्ड पर जाए, तहसीलों का करे निरिक्षण..वर्षो से जमे पटवारियों का होगा तबादला

बुधवार को दिनभर समीर बिश्नोई उनकी पत्नी और कारोबारियों से मैग्नेटो मॉल के पास के होटल में बने कैम्प में पूछताछ हुई थी। जिसके बाद आज सुबह उन्हें गिरफ्तार करने जानकारी मिली है, हालाँकि अभी तक ईडी ने अधिकृत तौर पर कोई भी बयान जारी नहीं किया है। उधर रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू भी प्रदेश लौट आई है। रानू साहू स्वास्थ्यगत कारणों से प्रदेश से बाहर थी, जिसके बाद उनके बंगले को सील किया है। आज रानू साहू से ईडी पूछताछ कर सकती है।

ईडी के बड़े अफसर पहुंचे रायपुर

बीते तीन दिनों से चल रही कार्यवाही में ईडी को बड़ी सफलता मिली है। बताते है कि ईडी के बड़े अफसर और निदेशक संजय मिश्रा भी बुधवार को रायपुर पहुंचे है। ऐसे में आशंका जताई जा रही कि अभी कार्यवाही जारी रहेगी। चर्चा है कि कुछ और अफसरो को गिरफ्तारी हो सकती है।

 

ईडी छापेमारी: छापेमारी के 40 घंटे बाद भी ईडी मौन, कारोबारियों के ठिकानों से लौटी टीम.. आईएएस समीर बिश्नोई सहित अन्य से पूछताछ !

error: Content is protected !!