बाल सरंक्षण आयोग में हुई नियुक्तियां, शपथग्रहण में शामिल हुई मंत्री भेंडिया..

रायपुर 22 मार्च 2022. छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नवनियुक्त सदस्यों द्वारा पदभार ग्रहण किया गया। पदभार के दौरान विभागीय मंत्री अनिला भेंडिया और आयोग की अध्यक्ष तेजकुंवर नेताम ने नए सदस्तों को बधाई दी। सदस्यों में रायपुर श्रीमती आशा संतोष यादव तिल्दा जिला रायपुर, श्रीमती पुष्पा पाटले पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा, श्रीमती पूजा सतनाम खनूजा बिलासपुर, ऑगस्टिन बर्नाड रायपुर और सोनल कुमार गुप्ता
दुर्ग से है। नए सदस्यों का कार्यकाल होगा। महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि आयोग बच्चों के अधिकारों के संरक्षण से जुड़ा है, इसलिए मामलों में संवेदनशीलता से काम लें। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त सदस्यों ने एकजुट होकर बच्चों को संरक्षण व राहत के लिए काम करने का संकल्प प्रदर्शित किया ।

error: Content is protected !!