एक और बड़ा आंदोलन करना होगा, नहीं तो ‘उत्तर कोरिया’ बन जाएगा भारत-राकेश टिकैत

संभल 20 नवम्बर 2022: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत आज संभल जिले में आयोजित किसान महापंचायत में शामिल हुए। जहां राकेश टिकैत ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश में एक बड़े आंदोलन की जरुरत है।

राकेश टिकैत ने कहा कि देश को एक और बड़ा आंदोलन करना होगा। क्योंकि देश में किमजोंग उन पैदा हो गए हैं। अगर आंदोलन नहीं हुआ तो देश उत्तर कोरिया बन जाएगा। सरकार किसानों को दबाना चाहती है. जिससे देश में कोई आंदोलन न हो। उन पर आरोप और मुकदमे लगाकर दबाया जा रहा है।

राकेश टिकैत ने कहा कि देश का किसान बीजेपी सरकार से परेशान है। किसानों की सरकार को कोई चिंता नहीं है। उन्होंने महापंचायत में ऐलान करते हुए कहा कि बिजली, नलकूपों, बिजली मीटर को लेकर आंदोलन करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि देश में स्वामीनाथन रिपोर्ट नहीं लागू की गई।

टिकैत ने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून भी लागू नहीं हुआ। चकबंदी भ्रष्टाचार, पुलिस का आतंक ज्यादा है। सरकार जालसाजी से काम करना चाहती है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के इशारे पर किसानों की फसलों की लूट की जा रही है अब किसानों को एक और आंदोलन करना पड़ेगा, नहीं तो सभी मारे जाएंगे, अगर आंदोलन नहीं हुआ तो देश उत्तर कोरिया बन जाएगा।

किसानों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक जारी रहेगी सरकार से हमारी लड़ाई-राकेश टिकैत

error: Content is protected !!