सीएम का डौंडीलोहारा में भेंट मुलाकात: डौंडीलोहारा में 50 बिस्तर अस्पताल.. हाई और हायर सेकेंड्री स्कूल खोलने की घोषणा

रायपुर 19 सितंबर 2022:  भेंट मुलाकात कार्यक्रम में बालोद जिले डौंडीलोहारा ब्लॉक में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानो को सौगात दी। किसानो की मांग पर सीएम ने ग्राम मालीघोरी में पशु चिकित्सालय खोलने की घोषणा की। सीएम ने कुकुरदेव मंदिर का जीर्णोद्धार करने, डौंडीलोहारा के शासकीय महाविद्यालय में कृषि संकाय की पढाई शुरू करने, ग्राम रेंगाडबरी, रानाखुज्जी, मंगचुआ और बनगांव में मंगल भवन बनाने, ग्राम बड़ा जुंगेरा के मिडिल स्कूल को हाईस्कूल में उन्नयन करने, ग्राम किल्लेकोड़ा एवं ग्राम कोबा के हाई स्कूल का उन्नयन हायर सेकेंडरी में करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री बघेल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा का उन्नयन 50 बिस्तर अस्पताल बनाने और ग्राम हितापठार में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की।

also read मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लैलूंगा में 373 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री के प्रति सतनामी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने आभार व्यक्त किया

error: Content is protected !!