देवदूत बने नगर सैनिक और SDRF : महिला ने नदी किनारे बच्चे को दिया जन्म, बाढ़ को लांघ किया जच्चा-बच्चा का सुरक्षित रेस्क्यू

बीजापुर 13 सितम्बर 2022: एक बार फिर नगर सेना और SDRF की टीम ने मानवता की मिसाल पेश की है. मामला गंगालूर तहसील के कमकानार गांव का है. यहां बाढ़ में फंसी गर्भवती ने नदी किनारे बच्चे को जन्म दिया. प्रसूता के सम्बंध में मितानिन के जरिए स्वास्थ्य अमले को खबर की गई थी. जिसमें प्रसूता को रेड्डी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जाना था. लेकिन राह में उफनती बेरुदी नदी बाधा बनी हुई थी. इस बीच प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला ने नदी किनारे ही शिशु को जन्म दे दिया.

खबर मिलने के बाद जनपद CEO और BMO ने जच्चा-बच्चा के रेस्क्यू के लिए नगर सेना से मदद मांगी. सूचना पर नगर सेना और SDRF की टीम कुछ घंटो में मौके पर पहुंच गई. जिसके बाद स्वास्थ्य अमले को नदी पार कराई गई. मौके पर प्रसूता की सेहत जांचने के बाद जच्चा-बच्चा को सुरक्षित जिला अस्पताल लाया गया.
छत्तीसगढ़ में 30 पैसे यूनिट बिजली महंगी, विदेशों से आने वाले कोयले से बन रही है बिजली, NTPC को 120 करोड़ का अधिक भुगतान

नगर सेना की सराहना

इससे पहले भी बीजापुर में बाढ़ के बीच नगर सैनिकों द्वारा जोखिम उठाकर ना सिर्फ बाढ़ प्रभावितों को बल्कि मरीज और गर्भवती महिलाओं का सफल रेस्क्यू किया जा चुका है. नगर सेना के साहसी कार्य की प्रशंसा लोग भी कर रहे हैं

error: Content is protected !!