ईडी छापे के बाद बीजेपी नेताओ पर बिफरे सीएम भूपेश, कहा “15 साल पहले पुराने स्कूटर में घूमने वाले मूणत के पास कहा से आया पैसा.. रमन और अमन की शिकायत की तो पड़े छापे”

रायपुर 21 फरवरी 2023.  प्रदेश कांग्रेस के नेताओ के घरो में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की छापेमारी के बाद सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। सीएम भूपेश ने बीजेपी नेताओ द्वारा ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की कार्यवाही का समर्थन करने पर बीजेपी नेता डॉ रमन, राजेश मूणत पर तीखा हमला किया। सीएम भूपेश बोले कि
“ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) समय देखकर कार्यवाही करती है, जैसे जैसे चुनाव आएगा वैसे ही छापा पड़ेगा। बीजेपी नेता रमन सिंह और मूणत ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के प्रवक्ता बने हुए है, राजेश मूणत छत्तीसगढ़ आया तो उसके पास एक पुराना मोटरसाइकिल और प्रिंटिंग प्रेस था, 15 साल मंत्री रहने पर इतना पैसा कहा से आया, जो परिजनों के शादियों में करोडो खर्च कर रहे, आखिर आय कहा से आया। जब आये तो कितनी संपत्ति थी और आज कितनी.. पूरा रायपुर शहर जनता है, इसकी जांच क्यों नहीं करते।

स्वतंत्र बोल की खबर पर मुहर: स्थानीय शिक्षाविदों को झटका, यूपी के प्रोफ़ेसर बने कुलपति.. राज्यपाल के विदाई के बाद सूचना हुई सार्वजनिक

रमन सिंह की आय से अधिक सम्पत्ति की शिकायत करने पर विनोद तिवारी के घर छापा मारा गया, आरपी सिंह ने अमन सिंह के खिलाफ शिकायत की तो उसके यहाँ छापा पड़ा। अडानी जी को समझना चाहिए कि दो पनौती गए है छत्तीसगढ़ से, उसके बाद उनकी स्थिति क्या हो गई।”

 

ईडी छापेमारी की गूंज दिल्ली तक, प्रियंका ने कहा- कांग्रेस अधिवेशन को बाधित करने हुई छापेमारी,

error: Content is protected !!