भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस चलाएगी हाथ जोड़ो अभियान, BJP ने कसा तंज

भोपाल 11 दिसंबर 2022: भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस चलाएगी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान। 26 जनवरी 2023 से कांग्रेस का “हाथ से हाथ जोडो अभियान” शुरू होगा। हाथ जोड़ो अभियान दो महीने तक चलेगा। अभियान देश के ग्राम पंचायत और मतदान केंद्रों पर चलेगा।तीन स्तर पर अभियान का आयोजन होगा।

गांव ब्लॉक,जिला स्तर और राज्य स्तर पर। नेता, कार्यकर्ताओं और इंफ्यूलेंसर का सम्मेलन होगा। हर राज्य की राजधानी में प्रियंका गांधी महिला मार्च करेंगी। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर प्रियंका गांधी आएंगी। रैली के समापन में महिला घोषणा पत्र का विमोचन होगा।

कांग्रेस की हाथ जोड़ो यात्रा पर बीजेपी ने पलटवार किया है। कांग्रेस के हाथ जोड़ो अभियान पर बीजेपी नेता नरेंद्र सलूजा ने कांग्रेस पर तंज कसा और ट्वीट कर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाया है कि- भला यह भी कोई अभियान चलाने की चीज है क्या…? जनता के बीच रहने वालों को तो रोज ही जनता रूपी भगवान के हाथ जोड़ना चाहिए, लेकिन कांग्रेस के लिए तो ये भी अभियान के रूप में है और वो भी 26 जनवरी से सिर्फ 2 माह के लिये, उसके पहले नहीं। उसके बाद नहीं…?

भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ की होगी शुरुआत

error: Content is protected !!