पुलिस की ऑनलाइन सट्टा पर बड़ी कार्यवाही: छिंदवाड़ा में छापेमारी कर 9 सटोरिया पकडे, दर्जनों चेक बुक, एटीम कार्ड, पासबुक समेत नगदी बरामद.. बैंक में जमा 5 लाख रुपये किया फ्रीज

दुर्ग 04 अक्टूबर 2022. ऑनलाइन सट्टा और जुआं पर दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से लैपटॉप, मोबाइल, चेकबुक सहित नगदी बरामद किया है। दुर्ग पुलिस ने विगत दिनों दर्जन भर से अधिक सटोरियों को गिरफ्तार किया था, उन्ही से मिले इनपुट के बाद पुलिस ने मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में छापेमारी कर 9 सटोरियों को पकड़ा है।
एसपी अभिषेक पल्लव ने सट्टा प्रकरण का खुलासा करते हुए बताया कि

“पूर्व में गिरफ्तार आरोपितों ने मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से उसे महादेव सट्टा के ऑपरेट करने की जानकारी मिली,जिसके बाद पुलिस की एक टीम ने छिंदवाड़ा के इमलीखेड़ा के एक मकान से नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया। उनसे 6 नग लैपटाप, 19 नग मोबाइल, दो नग ब्राडबैंड, 18 नग एटीएम, आठ नग चेकबुक, नौ नग रजिस्टर और 40 बैंक खातों के पासबुक जब्त किया है। खाते में जमा 5 लाख रुपये को फ्रीज करवाया गया है।”

इन्हे किया गिरफ्तार-

24 सटोरिए अरेस्ट: राजधानी पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक और रेडी अन्ना बुक का किया पर्दाफाश

अनमोल वर्मा (18) निवासी एचएससीएल कालोनी रूआबांंधा, कृतिक सिंह (22) सुभाष मार्केट जोन-2 खुर्सीपार, आलोक टंडन (27) निवासी स्टील कालोनी रिसाली, संदीप राय (32) निवासी माडल टाउन, विक्रम संधू (33)निवासी कृष्णा ग्रैंड सिटी के सामने कोहका,किशन कुमार निवासी रजगामार बालको कोरबा, शुभम मीरचंदानी (21) निवासी बांबे होटल के पीछे कटनी मध्यप्रदेश, निखिल मोटवानी (18) नई बस्ती शेर चौक कटनी मध्यप्रदेश, और राकेश सिंह (18) निवासी ग्राम हरदीकला बैकुंठपुर जिला रीवा मध्यप्रदेश हैं। सभी आरोपितों के खिलाफ जुआ एक्ट और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर रही है।

मासिक वेतन पर करते थे काम-

एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि गिरफ्तार युवक 12 से 15 हजार रुपये मासिक वेतन सट्टा ऑपरेट करते थे, जिन्हे भिलाई से छिंदवाड़ा बुलाया गया था। रिसाली निवासी करन सिंह राजपूत ने उन्हें काम पर रखा था। एक आरोपित विक्रम संधु को दो दिन पहले ही लखन साहू छिंदवाड़ा छोडऩे गया था। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपित, विभिन्न खातों में आने वाले सट्टा के रुपयों को दूसरी जगह शिफ्ट करते थे। लखन साहू और करन सिंह राजपूत ने सभी युवकों को इस काम के बारे में जानकारी दी थी। इस गिरोह के मुखिया लखन साहू और करन सिंह राजपूत पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

9 सटोरियों को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, सभी महादेवा और रेड्डी अन्ना एप के सदस्य

एसपी पल्लव के अनुसार सट्टा का कारोबार अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क है जो दुबई से ऑपरेट हो रहा है, जिसके तार महाराष्ट्र, तमिलनाड़ू, आंध्रप्रदेश एवं अन्य राज्यों से जुड़े हुए हैं। पुलिस गिरफ्त से बाहर लखन साहू महादेव बुक और रेड्डी अन्ना का पैनल लिया है, जिसके माध्यम से सट्टा के पैसों का भुगतान किया जाता था।

लाखों की लकड़ी जब्त, पिकअप वाहन के साथ 4 तस्कर पकड़ाए

error: Content is protected !!