भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, आग लगने से मचा हड़कंप

भिलाई 7 अक्टूबर 2022: भिलाई स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप में शुक्रवार को आग लग गई। मौके पर पांच से ज्यादा फायरब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। लॉसिंग के दौरान मेल्टिंग शॉप में आग लगने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, आग लगने की घटना सामने आने के बाद तत्काल कर्मचारियों को बाहर किया गया। इसके साथ ही मौके पर जाने से लोगों को रोकने के लिए सीआईएसएफ ने एरिया को सील कर दिया है। आग बुझाने की कवायद के दौरान बीएसपी के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं।

ACCIDENT BREAKING: तेज रफ्तार बस पलटी, 3 की मौत: 2 महिला एक मासूम समेत 6 लोग घायल, सामने आ रही बाइक से टक्कर के बाद हुआ हादसा

error: Content is protected !!