रायपुर सेन्ट्रल जेल का बंदी दिलचस्प तरीके से फरार..
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
स्वतंत्रबोल
रायपुर 10 जुलाई 2024 : जेल प्रहरियों की लापरवाही और अनदेखी का एक बार फिर एक विचाराधीन बंदी ने फायदा उठाया है। कैदी प्रहरियों के आंखो में धूल झोंककर फरार हो गया है। मामला जिला अस्पताल का है जहां विचाराधीन बंदी को इलाज के लिए लाया गया था। फरार बंदी का नाम दिलीप चौहान है। उसपर पैसे के हेरफेर के संबंध में मामला दर्ज हुआ था।
जानकारी के मुताबिक आरोपी बंदी दिलीप चौहान एक दवाई कंपनी में कैशियर था। इस दौरान उसने लाखों रुपये का हेरफेर करते हुए पैसे का गबन कर लिया था। इसकी शिकायत देवेंद्र नगर थाने में की गई थी। उसपर भादवि की धारा 409 के तहत अपराध कायम किया गया था।

हिन्दी न्यूज़ की सबसे तेजी से उभरती हुई वेबसाइट और हिंदी मासिक पत्रिका है। देश-प्रदेश की राजनीतिक, समसामयिक, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, नौकरी, मनोरंजन, बिजनेस और खेलकूद सहित आम जन सरोकारों वाली खबरों के लोगो तक पहुंचाना, खबरों के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव लाना ही हमारा उद्देश्य है।