मुंबई 9 सितम्बर 2022: साल 2022 अक्षय कुमार के अच्छा साबित नहीं हुआ है। जी हाँ क्योंकि इस साल अब तक रिलीज हुई उनकी तीन फिल्में ‘बच्चन पांडे’, ‘सम्राट पृथ्वीराज’ और ‘रक्षा बंधन’ बुरी तरह फ्लॉप रही हैं।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
वहीं इन सभी के बीच उनकी एक और फिल्म मुश्किलों में घिरती नजर आ रही है। जी हाँ और हम बात कर रहे हैं अक्षय कुमार की अपकमिंग प्रोजेक्ट राम सेतु की। जी दरअसल रिलीज से पहले ही यह फिल्म विवादों में आ गई है। आप सभी को बता दें कि कुछ समय पहले ही बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने राम सेतु के मेकर्स को फिल्म में गलत तथ्य दिखाए जाने को लेकर लीगल नोटिस भेजा था। वहीं अब खबर है कि अक्षय कुमार और फिल्म के निर्माताओं की ओर से स्वामी के एडवोकेट सत्य सभरवाल के पास जवाब भेज दिया गया है
हालांकि स्वामी इस जवाब से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं। जी हाँ और इस बात की जानकारी बीजेपी नेता ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से दी है। आप देख सकते हैं उन्होंने लिखा, ‘अक्षय कुमार और उनके प्रोड्यूसर्स ने नोटिस दिए जाने के बाद एडवोकेट सत्य सभरवाल को अपना जवाब भेज दिया है। उनकी ओर से दिया गया जवाब अस्पष्ट है। इसलिए एक विशिष्ट उत्तर के लिए प्रतियुत्तर भेजा जा रहा है। अगर इस पर जल्द जवाब नहीं आता है तो कोर्ट में मुकदमा दायर किया जाएगा।’ आप सभी को हम यह भी जानकारी दे दें कि यह पहला मौका नहीं है जब स्वामी ने अक्षय कुमार पर ट्वीट के जरिए निशाना साधा है। जी हाँ, इससे पहले उन्होंने 29 जुलाई को अभिनेता पर तीखे हमले करते हुए ट्वीट किया था
उस दौरान उन्होंने लिखा था, ‘अगर अभिनेता अक्षय कुमार एक विदेशी नागरिक हैं तो हम उन्हें गिरफ्तार कर उनके देश पहुंचाने के लिए कह सकते हैं।’ इसके अलावा एक और ट्वीट में उन्होंने अभिनेता के खिलाफ नाराजगी जाहिर की थी। जी दरअसल उन्होंने कहा था कि मैं अक्षय कुमार और उनकी कंपनी कर्मा मीडिया के खिलाफ केस करने जा रहा हूं। उन्होंने रामसेतु को गलत तरीके से पेश करने की कोशिश की है जो इसकी छवि को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने आगे बताया था कि उनके वकील सभरवाल केस का ड्राफ्ट तैयार कर चुके हैं। गौरतलब है कि अक्षय कुमार की रामसेतु उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म में अक्षय के साथ जैकलीन फर्नांडीज भी नजर आएंगी।
