बिलासपुर 12 जून 2023: शिक्षिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शादी का झांसा देकर 3 सालों से दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता जब गर्भवती हुई तो शादी से इंकार कर दिया। आरोपी होटल संचालक है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
जानकारी के अनुसार तोरवा थाना क्षेत्र के शासकीय स्कूल में 37 वर्षीय महिला शिक्षिका पदस्थ है। महिला का आरोप है कि लॉकडाउन के दौरान शिक्षिका की पहचान गीतांजलि सिटी थाना सरकंडा निवासी 26 वर्षीय नीरज तिवारी से हुई थी। नीरज तिवारी गांधी चौक में होटल चलाता है। दोनों की पहचान दोस्ती के बाद प्यार में बदल गई। नीरज तिवारी शिक्षिका के घर आने जाने लगा। शिक्षिका अपने स्कूल के चलते स्कूल के बाजू में ही घर किराए से लेकर रहती है ताकि उन्हें स्कूल आने जाने में आसानी हो। अकेली शिक्षिका के घर आने जाने के दौरान आरोपी नीरज तिवारी ने शादी का झांसा देकर शिक्षिका से लगातार 3 वर्षों तक संबंध बनाया। फिर गर्भवती होने पर शादी से इंकार कर दिया।
शिक्षिका द्वारा शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने मारपीट भी की। आरोपी द्वारा शिक्षिका पर गर्भपात करवाने का दबाव भी बना रहा था। शिक्षिका की शिकायत पर आरोपी युवक नीरज तिवारी पिता शिवम तिवारी निवासी गीतांजलि सिटी फेस 2 थाना सरकंडा के खिलाफ धारा 376, 323,294,506 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
