रायपुर 01 जुलाई 2023: छत्तीसगढ़ डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन का 9वां प्रांतीय अधिवेशन शनिवार को पंजाब केसरी भवन जोरा रायपुर में आयोजित किया गया है। संघ के संरक्षक हरिओम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित अधिवेशन का प्रथम सत्र आर के रिछारिया प्रांताध्यक्ष, एच सी राठौर उप प्रावाध्यक्ष, प्रमोद कुमार नामदेव सेक्रेटरी सेन्ट्रल जोन अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ नई दिल्ली की उपस्थिति में सम्पन्न होगा।
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
अधिवेशन को प्रदीप वर्मा अध्यक्ष पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, द्वारिका जायसवाल जल संसाधन और ए पी वैद्य लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, प्रांतीय पदाधिकारी एवं सभी जिला समिति के अध्यक्ष गण सम्बोधित करेंगे, महामंत्री के पी वोपचे द्वारा कार्यकारिणी का प्रतिवेदन और सुदेश ताम्बा द्वारा आय व्यय विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही आगामी रूपरेखा तैयार की जायेगी।
द्वितीय सत्र में निर्वाचन पर्यवेक्षक सिद्धेश्वर पाटनवार, आर के शुक्ला और एके सिंह द्वारा सत्र 2023- 2026 के लिए प्रांताध्यक्ष, वरिष्ठ उप प्रांताध्यक्ष और अंकेक्षक का निर्वाचन किया जावेगा, मतदान की आवश्यकता को देखते हुए मतदान पर्यवेक्षको की नियुक्ति की गई हे अधिवेशन में प्रदेश के सभी कार्मिक विभागों के संघ से सम्बंधित लगभग 1000 सदस्य, जिसमे उप अभियंता, सहायक अभियंता, कार्यपालन अभियंता और अधीक्षण अभियंता शामिल होंगे अतिरिक्त महामंत्री नागपुरे और प्रकाश सिंह ठाकुर द्वारा संयुक्त रूप से अधिवेशन का संचालन किया जाएगा।
जल संसाधन विभाग के अफसरों का ट्रांसफर,50 सब इंजीनियर्स का हुआ तबादला

हिन्दी न्यूज़ की सबसे तेजी से उभरती हुई वेबसाइट और हिंदी मासिक पत्रिका है। देश-प्रदेश की राजनीतिक, समसामयिक, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, नौकरी, मनोरंजन, बिजनेस और खेलकूद सहित आम जन सरोकारों वाली खबरों के लोगो तक पहुंचाना, खबरों के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव लाना ही हमारा उद्देश्य है।