रायपुर 16 जुलाई 2023: ऑनलाइन सट्टा ऐप महादेव के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस की टीम सायबर और क्राइम स्क्वॉड की टीम के साथ स्ट्टेबाजों के ठिकानों पर दबिश देकर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी बीच खबर आ रही हे कि राजधानी पुलिस को ऑनलाइन सट्टा ऐप महादेव को लेकर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सात और सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने तीन सट्टेबाजों को कोलकाता और 4 सट्टेबाजों को भिलाई से गिरफ्तार किया है।
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
मिली जानकारी के अनुसार रायपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि भिलाई और कोलकाता से महादेव सट्टा ऐप के लिए सट्टेबाजी का अवैध कारोबार किया जा रहा है। मामले की सूचना के आधार पर पुलिस ने सट्टेबाजों के ठिकानों पर दबिश दी और 7 आरोपियों को धर दबोचा।
बताया जा रहा है कि आरोपियों के पास से मोबाइल,लैपटॉप और हिसाब-किताब के रजिस्टर जब्त किए हैं। फिलहाल मामले में पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और शाम तक बड़ा खुलासा कर सकती है। बता दें कि पुलिस ने हाल ही में डोंगरगढ़, भिलाई सहित अन्य शहरों से सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियां में कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं को भी गिरफ्तार किया गया था।
फौजी नगर में पुलिस का छापा, 6 सटोरिए गिरफ्तार

हिन्दी न्यूज़ की सबसे तेजी से उभरती हुई वेबसाइट और हिंदी मासिक पत्रिका है। देश-प्रदेश की राजनीतिक, समसामयिक, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, नौकरी, मनोरंजन, बिजनेस और खेलकूद सहित आम जन सरोकारों वाली खबरों के लोगो तक पहुंचाना, खबरों के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव लाना ही हमारा उद्देश्य है।