बिलासपुर 19 अक्टूबर 2022: दुर्गा विसर्जन के दौरान दस दिन पहले करोना चौक में दो पक्षों के बीच हुई खूनी संघर्ष के पकड़े गए 19 आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल गई है। इधर इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को फिर से दो को गिरफ्तार किया। प्रमुख आरोपी कांग्रेस नेता नवीन तिवारी अभी भी फरार है और पुलिस उसकी पतासाजी में जुटी हुई है। दोनों पक्षों के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में एक दूसरे की रिपोर्ट पर बलवा, मारपीट, तोड़फोड़ व हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत जुर्म दर्ज है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
मामले में कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से सोमवार को एक व्यक्ति की जमानत हो गई थी और वह जेल से छूट गया। मंगलवार को 18 लोगों को जमानत दी गई। इनमें एक चांटीडीह दुर्गोत्सव पक्ष के 13 व कुदुदंड दुर्गाेत्सव समिति के 6 लोग शामिल है। जमानत के कागजात जेल में देर से पहुंचने के कारण मंगलवार की रात केवल 6 लोगों को ही छोड़ा गया। इधर सिटी कोतवाली पुलिस ने इसी मामले के दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
जमानत का विरोध नहीं, दोनों पक्षों ने दिया शपथपत्र
दोनों पक्षों के प्राथी व घायलों ने इस मामले में कोर्ट में लिखकर दिया है कि उनके साथ आरोपियों ने मारपीट नहीं की है और घटना में मौजूद नहीं थे। उनके जमानत पर भी उन्होंने एतराज नहीं जताया। कांग्रेस नेता नवीन तिवारी व नारायण अवस्थी बारे में कहा है कि वे उसे पहचानते हैं पर घटना में शामिल नहीं थे। यह भी कहा है कि उन्होंने पुलिस को कोई बयान नहीं दिया है।
स्वागत करने दोनों पक्षों के करीब 250 लोग जुटे
कोर्ट से जमानत होने के बाद आरोपियों के जेल के बाहर स्वागत में दोनों पक्ष के लोग शाम से ही जुटने लगे और देखते ही देखते 200-250 लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी कार, बाइक से आए थे और जेल परिसर खचाखच भरा हुआ था। जेल से बाहर स्वागत के लिए कुछ लोग फूल मालाएं लेकर भी खड़े थे। 6 लोगों के छूटने के बाद बाकी के इंतजार में खड़े लोग मायूस होकर चले गए। इन्हें बुधवार को छोड़ा जाएगा।
