रायपुर 25 अगस्त 2023: जल संसाधन विभाग अंतर्गत ‘राज्य बांध सुरक्षा संगठन’ हेतु 50 पदों के सृजन की अनुशंसा की गई है। इनमें मुख्य अभियंता के एक पद के साथ अधीक्षण अभियंता( नागरिक) और अधीक्षण अभियंता( विद्युत/ यांत्रिक) के एक एक पद शामिल हैं। ‘राज्य बांध सुरक्षा संगठन बांध सुरक्षा अधिनियम 2021 अंतर्गत बांध संबंधी आपदाओं के रोकथाम, बांधों की निगरानी, बांधों के निरीक्षण के साथ इनके संचालन व रखरखाव के लिए बनाये गये ‘राज्य बांध सुरक्षा’ संगठन हेतु इन पदों को सृजित किया गया है। इस संबंध में पद सृजन समिति की बैठक 3 अगस्त को आयोजित हुई थी।
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
अन्य सृजित पदों में कार्यपालन अभियंता( नागरिक) के 3, कार्यपालिक अभियंता ( विद्युत/ यांत्रिक) के 2, भूविज्ञानी ( प्रतिनियुक्ति से) के 1, सहायक अभियंता( नागरिक) के 6, सहायक अभियंता( विद्युत / यांत्रिक) के 3, निज सहायक के एक, सहायक मानचित्रकार ( नागरिक) के 6, सहायक मानचित्रकार( विद्युत / यांत्रिक) के 2, सहायक वर्ग 3 के 8, वाहन चालक के 8, भृत्य के 6 और फर्राश के एक पद शामिल हैं।
सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी, मंत्री मो. अकबर ने भाजपा पर साधा निशाना

हिन्दी न्यूज़ की सबसे तेजी से उभरती हुई वेबसाइट और हिंदी मासिक पत्रिका है। देश-प्रदेश की राजनीतिक, समसामयिक, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, नौकरी, मनोरंजन, बिजनेस और खेलकूद सहित आम जन सरोकारों वाली खबरों के लोगो तक पहुंचाना, खबरों के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव लाना ही हमारा उद्देश्य है।