स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन में 300 करोड़ की गड़बड़ी: पूर्व एमडी अभिनव अग्रवाल पर गंभीर आरोप.. आरोपों के बाद दिल्ली लौटे अग्रवाल!

रायपुर 20 अगस्त 2022.   छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन में बड़ा खेल हो गया है, यहाँ के तत्कालीन एमडी ने कार्पोरेशन को बड़ा चुना लगाया है। जानकारी अनुसार कार्पोरेशन के पूर्व एमडी रहे आईआरएस अभिनव अग्रवाल पर वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के आरोप लगे है जिसके अनुसार अग्रवाल ने करीब 300 करोड़ रुपये की गड़बड़ी की है। अभिनव अग्रवाल विगत ढाई वर्षो से अधिक समय से कार्पोरेशन में पदस्थ रहे, इस दौरान अनेक गड़बड़िया हुई। शिकायतों के अनुसार गोदाम बनाने, धरम कांटा लगाने सहित अनेक कार्यो में गड़बड़ी हुई है। शिकायत कार्पोरेशन के अध्यक्ष अरुण वोरा से हुई जिसके बाद प्रबंध संचालक अभिनव अग्रवाल ने पद छोड़ दिया है। बताते है कि कार्पोरेशन में लंबे समय से गड़बड़ी चल रही थी, सदस्य ने चैयरमेन से इसकी शिकायत की तो गड़बड़ी की पोल खुल गई। जिसके बाद आईआरएस अफसर ने प्रतिनियुक्ति छौड़ वापस जाना बेहतर समझा है।
error: Content is protected !!