छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में आकाशीय बिजली की चपेट में आए 3 युवक, मौत से परिवार में पसरा मातम

मनेन्द्रगढ़ 05 जून 2023: छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में आम पेड़ नीचे खड़े तीन युवकों पर आसमानी कहर बरपा है। तीन युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए।

मिली जानकारी के मुताबिक 3 में से एक युवक की मौत हो गई। वहीं 2 युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि भरतपुर विकासखंड स्थित बड़गांवकला के पंडोपारा की घटना है। कोटाडोल थाना क्षेत्र की घटना है। इस घटना से परिवार में मातम पसर गया है।

छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत, आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत, दो गंभीर…

error: Content is protected !!