मुंगेली 30 सितम्बर 2022: घर से स्कूल जाने निकली तीन युवतियों के वापस घर नहीं लौटने से जिला प्रशासन में हंगामा मच गया है। किसी अनहोनी से चिंतित परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है।
मामला जिले के तखतपुर का है जहां सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ने वाली तीन छात्राये 27 सितंबर को घर से स्कूल जाने एक साथ निकली और वापस नहीं लौटी। देर रात तक छात्राओं के नहीं लौटने से परेशान परिजनों ने आसपास पतासाजी की, युवतियों ने जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस में शिकायत किया गया है। तीनो युवतिया दसवीं और ग्यारवी की छात्रा है।