*धान खरीदी केंद्र करपीगोडान में नही हो रहा परिवहन*
*संचालक मंडल की चिंता बढ़ी*
*जिला प्रशासन लेे सज्ञान*
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
पंडरिया सहकारी समिति करपिगोड़ाना में शासन के मंसा के अनुरूप तो किसानों की धान की खरीदी समिति के द्वारा की जा रही है किन्तु धान के परिवहन अर्थात उठाव के मामले अबतक नहीं के बराबर दिखाई दे रही है ।इस पर स्थानीय व जिला प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है ।
पंडरिया विकास खंड के अन्तर्गत आने वाली धान खरीदी केंद्र परपिगोड़ान में शासन प्रशासन के द्वारा खरीदी के लिए जो लक्ष्य रखा गया है लगभग उसे समिति पुरा कर रहा है ।किन्तु धान उठाव के मामले में नही के बराबर हुआ है । संचालक मंडल करपिगोड़न से जो जानकारी प्राप्त हुई है उसके मुताबिक समिति के द्वारा 49500 हजार किंविटल धान खरीदी किया जा चुका है । खरीदी के विरुद्ध परिवहन मात्र 6500 सौ किंविटल धान का हुआ है । जो बेमौसम हो रही बारिश चिंता का कारण बना हुआ है । शासन के द्वारा 70प्रतिशत खरीदी का लक्ष्य रखा गया है वहीं समिति ने अबतक 50 प्रतिशत खरीदी कर लिया । धान उठाव के मापले नहीं के बराबर है । पिछले वर्ष धान परिवहन समय पर नहीं हो पाने के कारण नुकसान उठाना पड़ा है । इस लिए समिति को धान परिवहन करपीगोड़न में नहीं होने से कर्मचारियों तथा संचालक मंडल सदस्यों ने चिंता जाहिर करते हुए अविलंब ही परिवहन कराने पर ध्यान देने के लिए जिला प्रशासन से मांग की है ।
