*गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता में सोमनापुर नया के विद्यार्थियों ने भाग लिया।* ‌

*गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता में सोमनापुर नया के विद्यार्थियों ने भाग लिया।*

‌पंडरिया – विकास खंड पंडरिया के अन्तर्गत शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया के छात्र-छात्राओं ने गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता में भाग लिया। संस्था प्राचार्य ने बताया कि लोकशिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा विद्यालय में छात्रों के अधिगम स्तर के आकलन एवम प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु उन्हें तैयार करने के उद्देश्य से विषय आधारित ओलंपियाड का आयोजन किया गया ।गणित विषय के 50 प्रश्न को एक घंटे में हल किए। बच्चे इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उत्साहित थे। इस प्रतियोगिता में प्राचार्य संतोष कुमार साहू, शिक्षक योगेश कुमार गुरुदीवान,ज्योति ध्रुव, महेद्र कंठले एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

error: Content is protected !!